Pages

Thursday, March 11, 2010

लौट आते वो दिन

किताब के सफे पर लिखे
इबारत की तरह
यादों की खिड़की से झांकते पल
वो सुबह का अलसाना
सो माँ का आँचल
फिर सुरमई सुबह मे
धूप के फिसलते कतरों का
करवट लेता तीखापन
सरसों के पीले लहराते फूल
सोंधी सी रसोई का धुआं
लौट आते वो दिन .............................!
खिड़की के पल्ले से ....
घुस आतें हैं वो पल
दिल के दरीचों से
झांकती _ वो भीनी सी
खुश्बुओ से भरी
स्नेहसिक्त आँखें
लौट जाता है मन _ ब़ार -ब़ार
उन खुले वीरानो की अन्ग्रैयों
को छूने को बेताब
तमन्नावों का आंसियाँ
तिनके- तिनके इकट्ठा करता है ________
ब़ार ब़ार थिरक कर
कह उठता है _मन !
मिल जाते वो पल _छिन!



Thursday, March 4, 2010

बहुत दिन हुए

बहुत दिन गए , कुच्छ लिख नहीं पाया लगता है जैसे एक ब्लाक , एक रुकावट सी हो गयी है, जाने भी दें इन रुकावटों से ही नक़ल कर निखरती है ज़िन्दगी .लहरे भी तो चट्टानों का सीना तोड़ कर अपने लिए रह बना लेती है.

Tuesday, August 25, 2009

काफी दिनों के बाद

कई दिनों से कुच्छ लिखा नही , सोचता ही रह गया ब्लॉगर पर जाऊँ या नहीं ! दरअसल मुश्किल तो यह है की लोगों के पास मेरी इन भावनावों का कोई महत्व भी है क्या ? सच्चाईतो यह है की ब्लॉगर कोई पढ़ता ही नही.......

Wednesday, January 14, 2009

तराना

तुम्हारे लब पर ये तराना
लगता है जैसे
सपनों के झूले मे , कोई ...........
हसीं नाजनीन ________________
क़यामत की पेंगे मारती हुई ,
अच्छा ये तो बताओ !
ये तराना ____________
जो , तुम गुनगुना रही हो
तुम्हारे प्यार मे पड़ने का सुबूत तो नहीं!

Monday, September 15, 2008

अब आये हो तुम !

अब आये हो तुम !
सूख चले जब नीर नदी के ,
ठूंठ पड़ गयीं जब शाखाएं
बंज़र हरीतिमा मे -
कोई नयी आस जगाने 
किसको- कब भाए हो तुम,
अब आए हो तुम,-!

तन्हाई जब रास आ गयी
पतझड़ जब बन गए सहारे
ऐसे मे क्यों आए ही तुम
प्यास जगाने, पास हमारे
अब तक ही क्या पाए हो तुम
अब आए हो तुम! ............

सूख गयीं जब सारी फिजायें 
धूल उड़ाती हुई हवाएं 
ले आईं हैं बस संजीदी
गुम हो गयीं जब सारी घटायें  
क्या कभी गुंजाये हो तुम !
अब आये हो तुम !

शाम उदासी का आँचल ओढ़े 
सिमट चली है धीरे-धीरे
खुभतीं हैं नीली आँखों मे 
धीमी-धीमी जब शहतीरें
जीवन  भी हर्षाये हो तुम 
अब आये हो तुम !


Wednesday, September 10, 2008

संदेश

अमिताभ बच्चन का माफीनामा कबीले तारीफ है .